जबलपुर: करीना कपूर की मुश्किलें बढ़ी, ईसाई समाज को एक्ट्रेस की किताब के टाइटल 'प्रेग्नेंसी बाइबल' पर ऐतराज; FIR की मांग
By: Pinki Tue, 20 July 2021 12:47:52
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की किताब के टाइटेल 'प्रेग्नेंसी बाइबल' पर ऐतराज जताते हुए जबलपुर के ईसाई समाज ने ओमती था में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि किताब के टाइटल से उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। महासभा ने मांग की है कि करीना की किताब के टाइटल से बाइबल शब्द हटाया जाए। करीना के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे महासभा के लोगों से ओमती थाना पुलिस ने आवेदन ले लिया है। इसके बाद उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, बीते दिनों ही करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान लिखी गई बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की थी। इसे लेकर विवाद शुरू है। देश के दूसरे राज्यों में भी करीना के खिलाफ पुलिस शिकायत हुई है।
जबलपुर में सर्व ईसाई महासभा ने आरोप लगाया है कि करीना ने किताब में बाइबिल शब्द का इस्तेमाल कर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसे देश के ईसाई समुदाय को ठेस पहुंची है।
टीआई शिव प्रताप सिंह बघेल के मुताबिक, हमें शिकायत मिली है। मामले में सीनियर अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उनके मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, महासभा ने चेतावनी दी कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो वे कोर्ट की शरण लेंगे।
ये भी पढ़े :
# Raj Kundra Arrest: विवादों से भरी रही है राज कुंद्रा की जिंदगी, फ्रॉड से है चोली-दामन का रिश्ता